लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त का शिष्टमण्डल अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा के नेतृत्व मे जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री उत्साह चौधरी व सचिव हरितिमा जी से भेंट की।
उन्होने उद्योगों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
शिष्टमण्डल ने उद्योगो से संबंधित सालावास-बोरानाडा रोड फॉरलेन करने, कलस्टर मे सभी उद्योगों को शामिल करने, बोरानाडा को नगरीय एसटीपी का रॉ वॉटर उपलब्ध कराने, यातायात संबंधित समस्याओं, औद्योगिक क्षेत्रो मे सड़कों का सौन्दर्यकरण करने, खनन क्षेत्रों मे बारिस के पानी के संरक्षण करने एवं मण्डोर मे खानों के पत्थर रखने की जगह के नियमन करने इत्यादि अनेक समस्याओं व सुझावों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए निराकरण की मांग रखी गयी।
शिष्टमण्डल के प्रत्येक विषय को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया जल्द ही इनको दूर करने का प्रयास किया जायेगा।
प्रतिनिधिमण्डल मे जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई, सांगरिया इकाई अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

