लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक आज प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा, प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर एवं प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई के सानिध्य मे भवन सभागार जोधपुर मे आयोजित हुई।
बैठक का शुभारम्भ सदस्यों ने सामूहिक रूप से संगठन मंत्र गायन किया ।
बैठक मे प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने कार्यकारिणी सदस्यो का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार, किये गये कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होने पाली व श्रीगंगानगर मे आयोजित अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और जोधपुर पाली स्मार्ट इण्डस्ट्रियल सिटी के घोषणा के विषय मे जानकारी देते हुए उद्योगों के सामने आ रही समस्याओ व किये गये प्रयासो के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
उन्होने 21 सितम्बर 2024 को भीलवाडा मे प्रदेशस्तरीय अभ्यास वर्ग एवं उद्यमी सम्मेलन, 25 अक्टूबर 2024 को जोधपुर मे इन्वेस्टमेन्ट समिट एवं आगामी 10 दिसम्बर को जयपुर मे एमएसएमई कॉनक्लेव के विषय मे जानकारी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल ने संगठनात्मक विषयो पर जानकारी देते हुए उद्योगों के हितार्थ किये गये कार्यों जैसे प्रस्तावित कृषि प्रसस्करण नीति, रिको, रिप्स 2024 इत्यादि विषयों पर जानकारी दी।
जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने अपने वृत्त रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी और ने वृत रखा। इकाई पदाधिकारियों ने नये बने सदस्यो के चैक भेट किये।
संचालन जोधपुर प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढा ने किया। संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बैठक के अन्त मे धन्यवाद ज्ञापित किया। शांतिपाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

