लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त और जोधपुर के प्रमुख औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ मे सीजीएसटी, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के आयुक्त व अपर आयुक्त का स्वागत कार्यक्रम व जीएसटी से संबंधित विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे श्री एस अनन्ता कृष्णन आयुक्त, सीजीएसटी व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, जोधपुर, श्री राजीव रंजन, आयुक्त सीजीएसटी व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क (ऑडिट), जोधपुर, श्री महिपाल सिंह एवं डॉ. ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, अपर सीजीएसटी आयुक्त व केन्द्रीय उत्पाद शुल्क जोधपुर का स्मृति चिन्ह व दुपटा ओढाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा ने उद्योगों की जीएसटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने अतिथियों, औद्योगिक संघो के प्रतिनिधियों, कर सलाहकार का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम मे जीएसटी से संबंधित विभिन्न विषयों, कराधान के नये प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गयी।
कार्यक्रम मे करों से संबंधित उद्यमियों की विभिन्न जिज्ञासाओं को दूर किया।
बैठक मे लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर सहित 40 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री पंकज लोढा ने किया। धन्यवाद प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई ने दिया। शांतिपाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

