लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा भवन सभागार में उद्यमियों के लिए अग्निसुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में औद्योगिक इकाइयों में अग्निसुरक्षा मापदंडों का पालन, फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा और नगर निगम दक्षिण की महापौर सुश्री वनिता जी सेठ रहे। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्यमियों को अग्निसुरक्षा मापदंडों के अनुसार अपनी औद्योगिक इकाइयों का संचालन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री जलज जी ने उद्योगों की श्रेणी के अनुसार अग्निसुरक्षा मापदंडों, फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज, उनके नवीनीकरण एवं फायर सेंस के विषय में विस्तार से जानकारी दी और उद्यमियों के प्रश्नों का समाधान किया। कार्यशाला के दौरान अग्निशमन यंत्रों के उपयोग एवं आग बुझाने के तरीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें फायर ब्रिगेड की कार्यशैली को भी दर्शाया गया।
इस अवसर पर रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुलदीप जी दाधीच एवं अन्य विशेषज्ञों ने औद्योगिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी के नियमों और उनके पालन की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई, बोरानाडा इकाई अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सालेचा, सचिव श्री थानाराम चौधरी, मंडोर इकाई अध्यक्ष श्री पूनमचन्द्र तंवर, हैण्डीक्राफ्ट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. भरत दिनेश, हैण्डीक्राफ्ट फैडरेशन अध्यक्ष श्री नरेश बोथरा, टेक्सटाइल एसोसिएशन के श्री अशोक संचेती, जेपीएनटी के श्री राकेश कुमार चौरडिया एवं श्री श्रीकांत शर्मा, मरूधरा एसोसिएशन के श्री निलेश संचेती, श्री उमेश लीला, श्री के. सी. मालू, कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूलाल शाह, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीन्द्र दुगड़ एवं श्री प्रकाश जीरावला सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जोधपुर महानगर सचिव श्री मृदुल सालेचा ने किया।

