<p style="margin-left:0px;">लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने एक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत के पदाधिकारी अनिल जी और बिंदु जी भी उपस्थित रहे। स्थानीय इकाई के सदस्यों के साथ बालकिशन जी, प्रकाश जी नवहाल्, राजेश जी और अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।</p><p style="margin-left:0px;">मरू शक्ति द्वारा पोषक भोजन की जानकारी दी गई और पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई। महिला इकाई के सदस्यों ने कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।</p><p style="margin-left:0px;">कार्यक्रम के अंत में, अनिल जी ने संबोधन दिया और धन्यवाद व्यक्त किया। इस संघटना के अध्यक्ष राखी चौरडिया और सचिव रूबी छाजेड़ ने सबको धन्यवाद दिया।</p>

