लघु उद्योग भारती का शिष्टमण्डल अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा व जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा के सानिध्य मे श्रीमान् कृष्णकुमारजी विश्नोई से मिलकर उद्योग राज्यमंत्री बनने पर पुच्छ-गुच्छ व माल्यार्पण कर अभिनन्दन कर बधाई दी।

शिष्टमण्डल ने पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 मे उद्घाटन समारोह मे पधारने का निमंत्रण दिया और उत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

शिष्टमण्डल ने राजस्थान मे उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

राज्यमंत्री श्री के के विश्नोई ने विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जल्द ही निराकरण करने का का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमण्डल मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई, सचिव श्री पंकज लोढ़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीन्द्र दुगड श्री राजेन्द्र राठी, सदस्य श्री अशोक बाहेती सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।