लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक आज अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा के सानिध्य मे भवन सभागार मे आयोजित हुई।
बैठक मे प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने कार्यकारिणी सदस्यो का स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों, सदस्यता, इकाई विस्तार, किये गये कार्यों, लोकमत परिष्कार, औद्योगिक समस्याओं/सुझावों पर विस्तार से जानकारी दी।
अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्ययोजना पर अपना मार्गदर्शन प्रदान किया और अखिल भारतीय कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक व प्रतिनिधि सभा के विषय मे जानकारी दी।
आगामी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष 2025 के लिये संगठन विस्तार हेतु सदस्यता, इकाई के विस्तार हेतु तय लक्ष्य के अनुरूप कार्य मे जुटने का आह्वान किया।
जोधपुर की विभिन्न इकाईयों ने अपने वृत्त रखते हुए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी और नये बने सदस्यों के चैक भेट किये गये।
संचालन जोधपुर प्रान्त कोषाध्यक्ष श्री नितिन सालेचा ने किया। शांतिपाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई। प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर ने बैठक के अन्त मे धन्यवाद ज्ञापित किया

