लघु उद्योग भारती जोधपुर : वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यशाला
लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर एवं जिला उद्योग वाणिज्य केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 17 अगस्त को शाम 4 बजे लघु उद्योग भारती भवन में वित्तीय समावेशन एवं सामाजिक सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।
लघु उद्योग भारती महानगर इकाई अध्यक्ष पंकज भंडारी, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, राकेश चौरड़िया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, वर्षा गहलोत, स्वाति शर्मा, तथा प्रमुख बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रधानमंत्री जन धन योजना, ऋण सुविधा, महिलाओं के लिए रोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई।
यह आयोजन उद्यमियों और महिलाओं के लिए वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

