लघु उद्योग भारती झालावाड़ दूसरी बैठक स्वाति जी जैन पाटन के घर पर रखी गईं। बैठक का उद्देश्य

Event Date: 15/07/2024
Jhalawar,
RAJASTHAN

सादर वंदे ????????????
इस माह की हमारी दूसरी  बैठक स्वाति जी जैन पाटन के घर पर रखी गईं। इस बैठक में 14 सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक का उद्देश्य स्वयं सिद्धा के बारे में चर्चा  करना व सभी सदस्याओं की अब तक की प्रगति के बारे में बताना था।  इसके तहत सबसे पहले कोषाध्यक्ष मेघना जैन व स्वाति जैन ने बताया, अब तक 35 स्टॉल बुक हो चुकी है। सभी सदस्याओं ने हर्षित होकर ताली बजाकर उनका व उनकी टीम का अभिनन्दन किया। उपाध्यक्ष रूचि तोदी ने कहा कि अब हमें नॉन ए सी स्टाल्स के लिए प्रचार करना चाहिए। जिनके चार्ज सर्वसम्मति से 3000/- व lub सदस्य के लिए 2500/- तय किये गए। सचिव जया गुप्ता ने  6 बैनर बनवा कर पाटन व झालावाड़ की सदस्याओं को दिए जो शहर के व्यस्ततम इलाकों में लगाए जाएंगे, ताकि स्वयं सिद्धा की डेट से सभी नागरिको को अवगत कराया जा सके।  दया भाटिया व प्रिया विजय ने स्टाल्स व स्टॉल कीपर की सुविधा के लिए कुछ सुझाव दिए। स्वयंसिद्धा को बच्चों से जोड़ने के लिए एक लोकल हॉबी क्लास संचालक सिमर जी माधवानी कुछ सुझाव लेकर मीटिंग में आई। आपने कहा कि बच्चों की एक्टिविटी रखने से माँ भी जुड़ेगी आपको बच्चों के लिए प्रतियोगिता/ वर्कशॉप रखनी चाहिए। जिस पर सभी उपस्थित सदस्याओं ने विचार कर बाद में जवाब देने का कहा। 2:30 घंटे तक चली इस मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्याओं ने स्वयं सिद्धा एक्सहिबिशन को सफल बनाने व उसकी व्यवस्था सम्बंधित सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सचिव जया गुप्ता, कोषाध्यक्ष मेघना जैन, उपाध्यक्ष रूचि तोदी, स्वाति जैन, निधि जैन, शिवा जैन, प्रिया विजय, दया भाटिया, प्रीति अग्रवाल, श्वेता पाटनी, सुनीता रावत, श्वेता कासलीवाल, प्रियंका कासलीवाल, सीमा बाफना ने अपनी उपस्थिति दी।अंत में राष्ट्र गान के साथ बैठक समाप्त की गई।
धन्यवाद
जया गुप्ता 
सचिव
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please