दिनांक 10 मई 2025 को लघु उद्योग भारती दक्षिण बंगाल द्वारा 32वां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत भव्यता एवं उत्साह के साथ श्री सतीश जी तापड़िया की फैक्ट्री में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 70 कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्वागत भाषण श्री देवी प्रसाद मुखोपाध्याय, अध्यक्ष – LUB दक्षिण बंगाल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि संगठन मंत्र श्री बटेश्वर जी झा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती समिति के सदस्य श्री सरोज जी साहू ने संगठन के इतिहास और कार्यशैली पर विस्तृत प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति श्री सूर्य प्रकाश जी तोषनीवाल ने अपनी सफलता की यात्रा साझा की, जबकि पूर्व अखिल भारतीय समिति सदस्य श्री समीर पाल ने भी प्रेरक विचार रखे। कोषाध्यक्ष श्री अमित चिरावला ने LEAP पोर्टल की उपयोगिता पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री विजय अग्रवाल द्वारा किया गया तथा समापन पर धन्यवाद ज्ञापन पश्चिम बंगाल अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद चौधरी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री प्रमोद जी पाण्डे, श्री रमेश जी शोभासरिया, युवा उद्यमी श्री शोभिक राय चौधरी एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

