लघु उद्योग भारती, दिल्ली प्रदेश की साधारण सभा का आयोजन

Event Date: 07/07/2023
NULL,
DELHI

दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्गपर स्थित श्री विश्वकर्मा भवन में आज लघु उद्योग भारती, दिल्ली प्रदेश की साधारण सभा का आयोजन माँ भारतीव भगवान श्री विश्वकर्मा जी के सामने दीप प्रज्वलनके साथ किया गया।

उपस्थित उद्यमियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाशचंद जी ने बताया कि हमारा संगठन आज देश के 27 राज्यों में 800 से अधिक इकाइयों के45000 से अधिक सदस्यों वाला देश के उद्यमियों का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है और छोटे उद्यमियों के हित में निरन्तर कार्यरत है। सरकार के विभिन्न विभागों के सदस्य के रूप में लघु उद्योग भारती सरकार की औद्योगिक नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारत के उद्यमी बहुत ही मेहनत के साथ कम लागत में उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उत्पाद बनाकर उत्पाद बनाकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। उद्यमिता हमारे DNA में है। सूक्ष्म व लघु उद्योग देश के विकास की रीड की हड्डी है । 

इससे पहले अध्यक्ष श्री विरेन्द्र नागपाल जी ने सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए बताया कि 1994 में देश के सूक्ष्म और लघु उद्यमियों केसर्वांगीण उन्नय्यन और समय-समय पर आने वाली समस्याओं के निवारण के निःस्वार्थ प्रयास के उद्देश्य से दिल्ली में लघु उद्योग भारती की स्थापना की गई थी।पिछले दो वर्ष से संगठन द्वारा दिल्ली में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी । संगठन द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण हेतु निरंतर निगम प्रशासन स्थानीय सरकार व केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में निरंतर संपर्क रखा गया।  उल्लेखनीय उपलब्धि के रूप में प्लास्टिक उद्योगों के लिए नियमों में सरलीकरण करवाकर 1800 से अधिक उद्योगों को बंद होने से बचाया गया। इसी प्रकार उपराज्यपाल से मिलकर संपत्ति कर के नियमों में 2003 से चल रही विसंगतियों को ठीक करवा कर सभी उद्योगों को बड़ी राहत दिलाई गई। 

उपस्थित उद्यमियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बल्देवभाई जी प्रजापति व राष्ट्रीय महामंत्री श्री घन श्याम जी ओझा ने संबोधित करते हुए संगठन की रीति नीति की जानकारी दी व सबसे आवाहन किया की अगले माह दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिल्ली के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में हमारी इकाईयां बन जाएँ। 

कार्यक्रम में प्रांत सहकार्यवाह दिल्ली प्रदेश श्री अनिल जी गुप्ता, राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जी गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव  श्री नरेश जी पारीक सहित सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित थे। 

प्रत्येक 2 वर्ष में तय संगठन की साधारण सभा में आगामी 2 वर्ष के लिए संगठन के विभिन्न दायित्वों के चुनाव की परम्परा के अनुसार आज दिल्ली प्रदेश की प्रबन्ध कार्यकारिणी और कार्यकारी कार्यकारिणी के लिए निम्नलिखित सदस्यों का चुनाव किया गया:

  1. दिवानचंद गुप्ता, अध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश                                          
  2.  मुकेश अग्रवाल, महामंत्री, दिल्ली प्रदेश
SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please