लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में उद्यमियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रतिनिधित्व

Event Date: 16/12/2024
NULL,
DELHI

लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में उद्यमियों का भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रतिनिधित्व

लघु उद्योग भारती दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में दिल्ली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी और एसोसिएशन पदाधिकारी दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा के प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से दिल्ली नगर निगम ने रिलोकेशन स्कीम 1996 के अंतर्गत 26,000 औद्योगिक भूखंडों पर वास्तविक रूप से कार्यरत उद्योगों के नाम से फैक्ट्री लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया तथा लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा की। साथ ही, उद्यमियों ने नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस को स्थाई रूप से समाप्त करने की अपनी मांग को भी दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने स्पष्ट किया कि निगम फैक्ट्री लाइसेंस समाप्त करने के लिए दिल्ली सरकार की संस्तुति आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर दिल्ली में फैक्ट्री लाइसेंस को समाप्त किया जाएगा।

उद्यमियों ने दिल्ली में पड़ोसी राज्यों की तुलना में दोगुनी बिजली दरों और औद्योगिक भूखंडों को फ्रीहोल्ड न किए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही, उन्होंने उद्योग मित्र व्यवस्था लागू करने की मांग की, जिससे उद्यमियों को सभी प्रकार के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके और अकारण प्रताड़ना से बचाया जा सके।

इसके अलावा, छोटे उद्यमियों ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा भूजल उपयोग पर दी गई छूट को केजरीवाल सरकार द्वारा लागू न किए जाने पर चिंता व्यक्त की। भाजपा अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि दिल्ली में सत्ता में आने पर केंद्र सरकार द्वारा दी गई भूजल छूट को लागू किया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार और अनावश्यक प्रताड़ना को रोका जा सके।

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने लघु उद्योग भारती द्वारा प्रस्तुत अन्य मांगों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल करने का वचन दिया। उन्होंने दिल्ली के उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने उद्यमियों से दिल्ली में भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please