लघु उद्योग भारती, दौसा की मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती, दौसा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 9 सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने पर विशेष चर्चा की और इसे प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि नए साल के शुभारंभ के अवसर पर जनवरी माह में संगठन से 10 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। इस दिशा में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से कार्य योजना तैयार करने और इसे क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया।

