पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की सूरसागर इकाई एवं खनन विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कबीर नगर स्थित माली स्वर्गाश्रम सूरसागर मे किया गया। कार्यक्रम मे जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने कहा कि पेड-पौधे प्रकृति का श्रृंगार है और पौधों से सदैव धरती माता हरी-भरी बनी रहे इसलिये आज के दौर में वृक्षारोपण करना हमारा कर्त्तव्य बन गया है। प्राकृतिक असंतुलन को रोकने का एक मात्र उपाय वृक्षारोपण ही है। खनन विभाग जोधपुर के एडीएम वाई एस सहवाल ने खनन क्षेत्रो में पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण को महत्वपूर्ण व आवश्यक बताते हुए कहा कि पेड-पौधे अधिकाधिक संख्या में लगाने का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। जोधपुर प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेश कुमार विश्नोई ने पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है
इसलिये मनुष्य को अपने जीवनकाल मे अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। सूरसागर अध्यक्ष कुन्नेसिह परिहार ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि वृक्षों के साथ हमारा भावनात्मक जुड़ाव होना चाहिए। सूरसागर सचिव नरेश परिहार ने बताया कि स्वस्थ भारत में शुद्ध वातावरण के लिये ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना अनुकरणीय कार्य है इसलिये इकाई द्वारा इन क्षेत्र मे 1000 वृक्ष लगाना तय किया है।

