लघु उद्योग भारती द्वारा भीलवाड़ा में प्रदेश स्तरीय उद्यमी सम्मेलन का बेहतरीन आयोजन किया गया। प्रदेश में उद्योगों को नव आयाम देने को समर्पित राजस्थान सरकार और हमारा संगठन मिलकर औद्योगिक क्षेत्र में विकास का नया अध्याय अवश्य रचेंगे। इस सम्मेलन में माननीय उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी, राजस्थान सरकार में कैबिनेट उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन राठौड़ जी, राज्य मंत्री श्री केके विश्नोई जी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री संजय शर्मा जी, लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री माननीय प्रकाश जी भाईसाहब, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष श्री शम्भू जी काबरा, भीलवाड़ा विधायक श्री अशोक जी कोठारी, भीलवाड़ा महापौर श्री राकेश जी पाठक, आरसीएम समूह के चेयरमैन श्री त्रिलोक जी छावड़ा, ओस्तवाल ग्रुप के चेयरमैन श्री पंकज जी ओस्तवाल, जहाजपुर- कोटडी विधायक श्री गोपीचंद जी, सिविल लाइन्स विधायक श्री गोपाल शर्मा जी, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधिगण एवं 600 उद्यमी व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

