आज नई दिल्ली में बजट एवं लेखा उप-समिति,
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (क.रा. बीमा निगम),
पंचदीप भवन, 5वीं मंज़िल, समिति कक्ष, नई दिल्ली – 110002
उक्त स्थान पर आयोजित बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक ने महानिदेशक श्री अशोक कुमार से शिष्टाचार भेंट की।
श्री पारीक ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 100-बेड के ESIC अस्पतालों की स्थापना का सुझाव प्रस्तुत किया, ताकि औद्योगिक श्रमिकों एवं उनके परिवारों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। प्रमुख प्रस्तावित स्थानों में शामिल हैं:
किशनगढ़ (राजस्थान)
बेलगावी (कर्नाटक)
नीमराना (राजस्थान)
तथा अन्य उभरते औद्योगिक क्षेत्र
यह पहल उन क्षेत्रों में ESIC की स्वास्थ्य अवसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी, जहाँ पर औद्योगिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है।
महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने इस सुझाव को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया और इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

