लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई द्वारा 32वाँ स्थापना दिवस उत्सव संपन्न

Organised by:
लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई
Event Date: 25/04/2025
NULL,
RAJASTHAN

आज दिनांक 25 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती नीमकाथाना इकाई द्वारा संगठन का 32वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योगपति एवं उपसभापति श्री महेश मेगोतिया तथा उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री दौलतराम गोयल शामिल हुए। इकाई अध्यक्ष श्री सुंदरमल सैनी ने दोनों अतिथियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत भारत माता एवं भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। संचालन इकाई के सचिव श्री पीयूष मेगोतिया द्वारा किया गया।

उद्योगपति श्री महेश मेगोतिया ने अपने संबोधन में स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा उद्योगों के निरंतर विकास के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। इसके पश्चात श्री दौलतराम गोयल ने अपने संबोधन में लघु उद्योग भारती की स्थापना के मूल उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की। इकाई अध्यक्ष श्री सुंदरमल सैनी ने बीते दो वर्षों में संगठन द्वारा उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु किए गए प्रयासों की जानकारी दी और सदस्यों से अपील की कि वे अपनी समस्याएँ संगठन के समक्ष रखें ताकि उनका उचित समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर श्री दिनेश अग्रवाल सहित पाँच नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

सचिव श्री पीयूष मेगोतिया ने बताया कि नीमकाथाना में असहाय लोगों के लिए संचालित 'अपना घर आश्रम' को लगभग ₹10,000 मूल्य का कूलर भेंट किया गया, जिसकी राशि सभी सदस्यों के सहयोग से एकत्रित की गई थी। कार्यक्रम में सह सचिव श्री हितेश गर्ग, डॉ. जयशंकर, श्री दिनेश अग्रवाल, डॉ. अंकुश प्रतीक, श्री ऋषभ मेगोतिया, श्री पवन बंका, श्री प्रहलाद जी, श्री मीणा जी, श्री भोलाराम जी सहित अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन जय श्री विश्वकर्मा के उद्घोष के साथ हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please