25 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती नीमराना इकाई द्वारा स्थापना दिवस समारोह यूनिक टेबल वेयर प्रा. लि., नीमराना में बड़े उत्साह और सामाजिक चेतना के साथ आयोजित किया गया। “उद्योग हित ही राष्ट्रीय हित है” के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं भगवान विश्वकर्मा के पूजन से हुई। मुख्य अतिथि श्री के. के. यादव (प्रदेश अंचल कार्यकारिणी सदस्य) और कार्यक्रम प्रमुख श्री वीरेंद्र स्वरूप जी (कार्यकारिणी सदस्य, नीमराना इकाई) एवं श्री सुनील कुमार जुनेजा जी (सचिव, नीमराना इकाई) की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री वीरेंद्र स्वरूप जी ने सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 11 जरूरतमंद बच्चों को गोद लेकर उनकी शिक्षा एवं देखभाल का जिम्मा स्वयं उठाने की घोषणा की। साथ ही, लघु उद्योग भारती द्वारा गांव दहमी स्थित गौशाला में ₹41,000/- की सहयोग राशि प्रदान की गई और सवामणी का आयोजन कर गौसेवा का कार्य संपन्न किया गया। गौशाला अध्यक्ष श्री जगमाल जी (गुरुजी) ने इस पुनीत प्रयास के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री शशांक भारद्वाज (अध्यक्ष, नीमराना इकाई), श्री रामचंद्र धानक, श्री किरोड़ीमल, श्री अश्वनी झा (उपाध्यक्ष), श्री दीपक यादव, श्री अमित शर्मा, श्री हरिओम, श्री अरुण चौधरी, श्री पंकज गोयल, श्री मनोज कुमार गुप्ता, श्री शिवराज सिंह एवं अन्य कई उद्यमी सदस्य उपस्थित रहे। स्थापना दिवस का यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति संगठन की गहरी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक बना, जिसने सिद्ध किया कि लघु उद्योग भारती केवल उद्योगों के हित में नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत एक सशक्त आंदोलन है।

