13 अगस्त 2025, बुधवार को होटल शिवालिक में मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष चमन गोयल ने की। बैठक में प्रांत कोषाध्यक्ष अजय सिंह चौहान, प्रांत मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल से पीयूष शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा और प्रांत सह सचिव प्रमोद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांत पदाधिकारियों द्वारा मेंबरशिप फॉर्म और मेंबरशिप पैड उपलब्ध करवाए गए। बैठक में बैंक की सिग्नेचर अथॉरिटी बदलने का निर्णय लिया गया तथा लघु उद्योग भारती के स्थाई कार्यालय हेतु मेंबर सेक्रेटरी, सिंगल विंडो क्लीयरेंस एजेंसी, परमाणु से किराए पर कार्यालय लेने के लिए पत्र भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही परमाणु स्थित GST कार्यालय में जाकर AGT के विषय में वार्ता करने का भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन 15 सितंबर 2025 को समालखा, पानीपत में आयोजित होगा, जिसमें परमाणु इकाई से उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। मंडी आपदा के लिए एकत्रित धनराशि कोषाध्यक्ष अश्विनी जामवाल को जमा करवाने पर सहमति बनी। बैठक में सह सचिव सुदीश सोनी ने अपना कार्यभार नव नियुक्त महा सचिव मोहिंद्र ठाकुर को सौंपा, जबकि प्रकाश वर्मा ने बैंक पासबुक, एफडी एवं अन्य दस्तावेज नवनियुक्त कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार जामवाल को सौंपे। बैठक में कुल 12 सदस्य उपस्थित रहे और सभी की सहमति से कार्यवाही समाप्त की गई।

