लघु उद्योग भारती पर्वाणु इकाई का पुनर्गठन संपन्न
नवीन कार्यकारिणी का गठन, उद्योग भवन में हुआ कार्यक्रम
आज हिमाचल प्रदेश के पर्वाणु में लघु उद्योग भारती की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया। यह कार्यक्रम पर्वाणु इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के हाल में आयोजित हुआ, जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नवगठित टीम में श्री चमन गोयल को अध्यक्ष, श्री महेंद्र को सचिव एवं श्री अश्वनी को कोषाध्यक्ष के दायित्व सौंपे गए। इसके साथ ही श्री राकेश भाटिया और श्री विजय शर्मा को संरक्षक की भूमिका दी गई। श्री पवन वर्मा, श्री सचिन गोयल एवं श्री सुधीश को उपाध्यक्ष, जबकि श्री सुरेंद्र, श्री नवनीत को सह-सचिव नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी में 5 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव डॉ. विक्रम बिंदल, प्रांतीय अध्यक्ष श्री हरबंस जी, एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री अखिल मोहन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्वाणु इकाई के लगभग 25 सदस्य भी शामिल हुए।
डॉ. विक्रम बिंदल ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूत करने एवं स्थानीय उद्यमियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी संगठनात्मक दिशा-निर्देश साझा किए और पर्वाणु क्षेत्र में लघु उद्योग भारती की भूमिका को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पर्वाणु इकाई आने वाले समय में उद्यमियों की समस्याओं को मुखर रूप से उठाने और औद्योगिक विकास को गति देने हेतु सक्रिय भूमिका निभाएगी।

