लघु उद्योग भारती – मध्य बोंगो (पश्चिम बंगाल) की सामान्य सभा बैठक (General Body Meeting) दिनांक 18 मई 2025 (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कुल्टी क्लब, कुल्टी, जिला पश्चिम बर्द्धमान (प. बंगाल) में आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी सदस्यों सहित पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
यह बैठक श्री ओमप्रकाश मित्तल (पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती एवं प्रभारी – पूर्वी क्षेत्र), श्री प्रवीण अग्रवाल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी, लघु उद्योग भारती पश्चिम बंगाल व सिक्किम), तथा श्री सरोज कुमार साहू (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी – ओडिशा, अंडमान निकोबार, सह प्रभारी – पश्चिम बंगाल) की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन रतन कुमार कोनार (अध्यक्ष, मध्य बोंगो) एवं निशित कुमार अग्रवाल (सचिव, मध्य बोंगो) के नेतृत्व में किया जा रहा है।

