पाली में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ लघु उद्योग भारती ,पाली द्वारा गर्ल्स कॉलेज में
महिला सशक्तिकरण पर सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जिसमें लगभग 700 संख्या रही ।
कार्यक्रम के पश्चात लगातार चलाई जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत बूंद बूंद सिंचाई पद्धति से 3500 पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।
कार्यक्रम में शहर की विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारीयो सहित अनेक संस्थाओं के विशिष्ट लोग भी पधारे ।

