लघु उद्योग भारती पोलो ग्राउंड इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न, यातायात एवं अतिक्रमण मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
लघु उद्योग भारती पोलो ग्राउंड इकाई की पहली मासिक बैठक को आयोजित की गई, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार किया गया।
इस बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिव नारायण शर्मा एवं श्री विनीत जैन, मालवांचल उपाध्यक्ष श्री कन्हैयालाल खत्री, मालवांचल सचिव श्री मनोज तिवारी, तथा पूर्व अध्यक्ष पोलो ग्राउंड इकाई श्री पंकज काले की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में किला मैदान क्षेत्र में रोड पर बने डिवाइडर को हटाने, अतिक्रमण की समस्याओं, और पोलो ग्राउंड क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए गहन चर्चा की गई। इन मुद्दों को लेकर आगामी कार्रवाई की रूपरेखा भी तय की गई, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में सुगम यातायात और व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
साथ ही बैठक में लघु उद्योग भारती सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस बैठक में पोलो ग्राउंड इकाई अध्यक्ष श्री राजेंद्र सूखेजा, सचिव श्री करण त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष श्री सुनील पंवार सहित श्री धनंजय चिनचालकर, श्री भरत दवे, श्री राजकुमार, श्री विनोद जायसवाल और श्री सचिन जैन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
यह बैठक संगठन के समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिचायक रही, जो स्थानीय उद्योगों की समस्याओं के समाधान और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

