लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि मंडल ने मेरठ कमिश्नर से की शिष्टाचार भेंट
आज, लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मेरठ मंडल के कमिश्नर श्री ऋषिकेश भास्कर यशोदा जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष श्री पवन सिंघल जी एवं संभाग टीम के साथ-साथ मेरठ महानगर, मेरठ जिला, मोदीनगर–मुरादनगर और गाजियाबाद जिला की इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रतिनिधि मंडल ने कमिश्नर साहब को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कमिश्नर महोदय ने उद्यमियों को आ रही समस्याओं के समाधान और उद्यमियों, सरकारी अधिकारियों और सरकार के बीच समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया।
मुख्य उपस्थित पदाधिकारी:
मेरठ संभाग महामंत्री: श्री अनुपम जी
संभाग सचिव: श्री पंकज गोयल जी
संभाग कार्यकारिणी सदस्य: श्री अमित अग्रवाल जी
मेरठ महानगर अध्यक्ष: श्री सतीश गर्ग जी
मेरठ महानगर महामंत्री: श्री राजीव गोयल जी
मेरठ जिला अध्यक्ष: श्री अर्पित जैन जी
मेरठ जिला महामंत्री: श्री सौरभ सिंघल जी
मेरठ महानगर कोषाध्यक्ष: श्री हिमांशु शर्मा जी
मेरठ मंडल सचिव: श्री पंकज जैन जी
मेरठ महानगर मीडिया प्रभारी: श्री रूपक जैन जी
मोदीनगर इकाई अध्यक्ष: श्री सत्येंद्र कुमार गौतम जी
मोदीनगर महामंत्री: श्री प्रवीण डबास जी
मोदीनगर से: श्री हरिकिशन अग्रवाल जी
गाजियाबाद जिला अध्यक्ष: श्री दीपक गुप्ता जी
पिलखुआ इकाई अध्यक्ष: श्री हरीश अग्रवाल जी
सहित अनेक पदाधिकारी भी इस भेंट में उपस्थित रहे।

