लघु उद्योग भारती, फर्रुखाबाद की प्रस्तावना बैठक जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फर्रुखाबाद, श्रीमान प्रवीण जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई।
फर्रुखाबाद के प्रवास पर रहे लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामन्त्री श्री गौरव मित्तल जी द्वारा बैठक मे उपस्थित उद्यमियों को संगठन की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां व उद्देश्यों से अवगत कराया। नारायण इंटरनेशनल के प्रबंधन निर्देशक श्री गौरव अग्रवाल जी को सर्वसम्मति से फर्रुखाबाद जिलासंयोजक घोषित किया गया।
सदन मे मुख्यरूप से विकास कुमार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल,अभिषेक प्रताप सिंह, आलोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, रोहित गोयल, कन्हैयालाल जैन, शिवम गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संजय सिंह, करुणानिधि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

