लघु उद्योग भारती, फर्रुखाबाद की प्रवासीय बैठक विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फर्रुखाबाद, श्रीमान सर्वेश जी के सानिध्य में 25 जुलाई दिन गुरुवार को सम्पन्न हुई।
फर्रुखाबाद जिलासंयोजक
गौरव अग्रवाल द्वारा प्रवास पर रहे प्रदेश संयुक्त महामन्त्री गौरव मित्तल के समक्ष सदन में उपस्थित प्रमुख उद्यमियों की उपस्थिति में संगठन विस्तार हेतु 40 से अधिक उद्यमीयों के नाम पर चर्चा की गयी ,जिसमें से फर्रुखाबाद के प्रमुख उद्यमियों की सहमति से 32 नामों पर सहमति बनी, इसी क्रम में सभी उद्यमियों के फार्म भरवाने हेतु श्री विकास कुमार गुप्ता व श्री उमेश गुप्ता जी को सहसंयोजक घोषित किया गया ,जिला संयोजक गौरव अग्रवाल ने कहा कि आगामी 28 जुलाई को कानपुर संभाग की बैठक मे लघु उद्योग भारती, फर्रुखाबाद से 5 सदस्य सहभागिता करेंगे ।
प्रवास पर रहे लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामन्त्री श्री गौरव मित्तल द्वारा बैठक मे उपस्थित उद्यमियों को संगठन की कार्यप्रणाली, उपलब्धियां व उद्देश्यों से अवगत कराया।
नारायण इंटरनेशनल पर आहूत बैठक मुख्यरूप से विभाग कार्यवाह श्री विजय अवस्थी, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र आजम खान,संदीप राठौर,सौरभ अग्रवाल,अभिषेक प्रताप सिंह,आलोक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, रोहित गोयल, कन्हैयालाल जैन, शिवम गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संजय सिंह, करुणानिधि अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

