आज चित्तौड़ प्रान्त मे केकड़ी जिलें मे 27 सदस्यों के साथ लघु उद्योग भारती बघेरा-एकलसिंगा इकाई का शुभारम्भ किया गया ।
यह इकाई चित्तौड़ प्रान्त की 62 वी इकाई एवं राजस्थान प्रदेश की 155 वी इकाई है।
इकाई मे अध्यक्ष पद का दायित्व श्री सोनू जी लोढा एवं सचिव का श्री नरेन्द्र जी मेहता को दिया गया।
आज के कार्यक्रम मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शातिलाल जी बालड़, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता के साथ अजमेर नसीराबाद केकडी बघेरा-एकलसिंगा सहित कई स्थानों के अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

