लघु उद्योग भारती बरदरी इकाई की पहली मासिक बैठक लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं संघटन मंत्री श्री अखिलेश जी तापड़िया गो ग्रीन टेक्सटाइल्स इंडिया बरदरी की फैक्ट्री में संपन्न हुई ।
इसमें लघु उद्योग भारती के प्रादेशिक अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा , संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र दुबे , पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष श्री महेश गुप्ता , इंदौर लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणीं के सदस्य श्री शिव नारायण शर्मा , पोलोग्राउड इकाई के अध्यक्ष श्री पंकज काले ,पूर्व मंत्री श्री मनोज तिवारी , पूर्व कोषाध्यक्ष श्री परेश जी खंडेलवाल एवं बरदरी इकाई के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , मंत्री , संघटन मंत्री ,कार्यकारिणी के सदस्य एवं लघु उद्योग भारती बरदरी इकाई के सदस्यगण उपस्थित थे ।
सभा मंत्र पड़कर शुरू की गई एवं तत्पश्चात् प्रादेशिक अध्यक्ष द्वारा लघु उद्योग भारती के बारे में तथा संघटन को कैसे चलाना , सदस्यता अभियान कैसे चलाना तथा संघटन के काम काज एवं दायित्वों के बारे में बता कर हम सभी का मार्गदर्शन किया ।
मैं सभी अथितियों का एवं सभी बरदरी इकाई के सदस्यों को धन्यवाद करता हूँ की उन्होंने ने अपने क़ीमती समय में से समय निकाल कर इस मीटिंग को सफल बनाया ।
मैं अखिलेश जी को भी बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ जिनके कारण से यह मीटिंग सफल हो पाई ।
विजय कासट
अध्यक्ष
लघु उद्योग भारती
बरदरी इकाई
इंदौर