लघु उद्योग भारती इकाई की साधारण सभा की बैठक हुई जिसमें भारत माता व भगवान विश्वकर्मा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर मीटिंग का आरंभ किया गया तथा निम्न बिंदुओं पर चर्चाएं हुई
1. जीएसटी सेलेब को तर्क संगत किया जाय किसानी कार्य मे आने वाले उपकरण पर जीएसटी 5% किया जाय
2* गर्मी की तीव्रता को देखते हुए सभी उद्योग बंधु छाया व पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
3.स्टोन मार्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर का आयोजन लघु उद्योग भारती की देखरेख में होगा इस पर हर्ष किया गया
3. व्यापारी व उद्योग बंधुओ से बजट में क्या अच्छा हो सकता है उसको सुझाव आमंत्रित किए गए
4. लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष अंकुर गोयल को लायंस क्लब रॉयल कोषाध्यक्ष बनने पर जितेंद्र यादव को राजस्थान प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन मैनेजमेंट कार्यकारिणी करने का सदस्य बनने पर तथा बृजराज सिंह चौहान को लायंस क्लब अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गई
5. उद्योगी में होने वाली समस्याओं पर चर्चाएं की गई
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार यादव महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल सचिव ज्ञानेश जांगिड़ उपाध्यक्ष अंकुर गोयल सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जयप्रकाश यादव महेंद्र यादव कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार यादव राकेश यादव मोहनलाल महेंद्र कुमार ब्रजराज चौहान जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे

