लघु उद्योग भारती बारां इकाई
एवम् एमएसएमई विकास और फैसिलेशन कार्यालय जयपुर (एमएसएमई-भारत सरकार) जिला प्रशासन बारां और जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र बारां सहयोग से दिनांक 22 फरवरी 2024 गुरुवार को "होटल राज पैलेस बारां"lमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया योजना का उद्देश्य विभिन्न स्टैक धारकों (विभिन्न ट्रेडों के योजना लाभार्थी, ग्राम पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय, सामान्य सेवा केंद्र इत्यादि) के साथ योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। आयोजन में लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रान्त अध्यक्ष पवन गोयल एवम् इकाई अध्यक्ष वेद प्रकाश टक्कर कार्यक्रम के मुख्य अथिति एवम् अतिरिक्त जिला कलेक्टर एस एन अमेठा जी द्वारा गणेश पूजन, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l कार्यक्रम में रविन्द्र वर्मा महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, एमएसएमई जॉइंट डायरेक्टर जयपुर अजय शर्मा , ने प्रधानमंत्री विश्व कर्मा योजना पर प्रकश डाला कार्यक्रम में तीन सो से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया l

