लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक सम्पन्न, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बालाघाट। लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को श्री विष्णु राइस मिल, गर्रा के प्रांगण में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री सुदीप जैन ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री सतीश छुटावानी, सचिव श्री विनोद धनवानी, सहसचिव श्री गगनदीप सिंह सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यों की समीक्षा, आगामी माह की कार्ययोजना तथा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने उद्योग जगत की चुनौतियों और उनके समाधान के लिए रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के उपरांत, कनकी औद्योगिक क्षेत्र पावर हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र श्रीमती प्रीति मार्सकोले और बिजली विभाग से श्री गौतम उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरक विचार व्यक्त किए और पौधारोपण कर सक्रिय सहभागिता निभाई।

