आज दिनांक 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को लघु उद्योग भारती संगठन की बिरलानगर, ग्वालियर इकाई द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक विद्यालय, आरामील रोड, ग्वालियर में एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे हुआ, जिसमें विद्यालय के 46 बच्चों को स्नैक्स एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मध्य भारत के महामंत्री श्री पुरुषोत्तम कौशिक जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन इकाई सचिव श्री संजय धवन ने किया, जबकि स्वागत भाषण इकाई अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल द्वारा प्रस्तुत किया गया। समापन पर कोषाध्यक्ष श्री महेन्द्र गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री कैलाश वलेचा, कार्यकारिणी सदस्य श्री शिव कुमार सिंघी, श्री अभय गर्ग, श्री महेश धीमान, श्री दीपक झा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या सचदेवा जी एवं विद्यालय स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस सेवा कार्य के माध्यम से लघु उद्योग भारती बिरलानगर इकाई ने न केवल संगठन के सामाजिक सरोकार को सशक्त किया, बल्कि बच्चों के जीवन में भी आनंद एवं प्रेरणा का संचार किया।

