लघु उद्योग भारती , बिहार प्रदेश इकाई की कार्यकारणी बैठक संघ कार्यालय , विजय निकेतन पटना में आयोजित की गई । जिसमें सभी सदस्यों ने अपने समस्या और विचार रखे। विशेष रूप से इस बैठक में प्रदेश में नई उद्यमी के साथ समस्या और बियाडा, अग्निशमन , प्रदूषण जैसे अन्य समस्या पर निदान की चर्चा हुई । प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर भीमसेरिया जी के अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश मित्तल जी भी उपस्थित हुए उन्होंने संगठन विस्तार पर चर्चा किया । इस बैठक में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कार्यवाह डॉक्टर मोहन सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ उन्होंने अपना मार्गदर्शन देते हुए सभी संगठन विस्तार कर अपनी संख्या मजबूत करते हुए एकमत होकर चलने और अपने विचार को लक्ष्य तक पहुंचाए । इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह जी के साथ साथ प्रदेश कार्यकारणी के सभी लोग उपस्थित थे

