लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राम कुमार जी मीणा से मिलकर सभी औद्योगिक क्षेत्रों के पर्यावरण संबंधी समस्याओं एवं उनके सुधार के बारे में विस्तार से चर्चा की जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उद्योगों को पूर्ण सहयोग करने का और बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की पर्यावरण से सम्बन्धित समस्या को सभी के सहयोग से शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में बीकानेर इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, सचिव प्रकाश नवहाल, उपाध्यक्ष राजेश गोयल और प्रांत उपाध्यक्ष बालकिशन परिहार शामिल रहे। अंत में लघु उद्योग भारती की बीकानेर इकाई की तरफ से क्षेत्रीय प्रबंधक को स्मृति चिन्ह भेंट देकर उनका अभिवादन किया गया।

