लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई द्वारा केक क्लासेस समापन समारोह का आयोजन
लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई द्वारा आयोजित केक क्लासेस का समापन समारोह दिनांक 4 जून 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती निकिता माथुर ने केक बनाने की कला को बेहद सरल और रुचिकर तरीके से सिखाया और इस पहल में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समापन समारोह में लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री बाल किशन परिहार, बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री हर्ष कंसल, उपाध्यक्ष श्री राजेश गोयल, माननीय सदस्य श्री विनोद धानुका एवं महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती राखी चौरडिया की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी माननीय सदस्यों द्वारा श्रीमती निकिता माथुर का सम्मान ऊपर्णा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण एवं कौशल विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा।

