लघु उद्योग भारती बीकानेर कार्यालय में बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन जी छाजेड़ का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें माल्यार्पण, उपरणा औढ़ाकर सम्मानित किया गया, साथ ही श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। लघु उद्योग भारती इकाई ने उनके कार्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर श्रीमती सुमन जी छाजेड़ ने लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई को आश्वासन दिया कि वह संगठन के किसी भी कार्य के लिए सदैव तत्पर रहेंगी और हर संभव सहयोग प्रदान करेंगी। उन्होंने इस मौके पर लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई की सदस्यता भी ग्रहण की और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसकी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।
लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई ने भी जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और संगठन की ओर से स्थानीय उद्योगों, उद्यमियों और व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराया।

