बीकानेर में लघु उद्योग भारती द्वारा विशिष्ट अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत
लघु उद्योग भारती, बीकानेर इकाई द्वारा बीकानेर पधारने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, NRI एवं निवेश प्रोत्साहन) श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, हल्दीराम ग्रुप के प्रमुख श्री मनोहर बाबू अग्रवाल, Kent RO के संस्थापक श्री महेश जी गुप्ता तथा क्रिस्टल ग्रुप के प्रमुख श्री राजेश जी गुप्ता का उपरन्ना ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर सभी अतिथियों को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएँ भी प्रेषित की गईं। कार्यक्रम के दौरान उद्यम एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। अपने उद्बोधन में मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लघु उद्योग भारती द्वारा भेजे गए उद्योगों से संबंधित सुझावों एवं शिकायतों के समाधान को सरकार प्राथमिकता के साथ देखती है तथा उद्योगों के हित में सकारात्मक पहल निरंतर की जा रही है।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल के रूप में श्री सुभाष मित्तल, प्रांत अध्यक्ष श्री बाल किशन परिहार, श्री हर्ष कंसल, श्री राजेश गोयल, श्री विनोद धानुका, श्री मनोज तलवारिया, श्री विनोद गोयल, श्री विनोद बाफना, श्री नरेंद्र अग्रवाल, श्री सुशील बंसल, श्री के.के. मेहता, श्री जुगल राठी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

