<p>लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के शिष्टमंडल ने आज बीकानेर की इस पावन धरा पर पधारे माननीय सहकारिता एवं उड्डयन मंत्री श्री गौतम कुमार दक जी से भेंट की। इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल ने राधा नाम का दुपट्टा उढ़ा कर अभिनंदन किया। प्रांत उपाध्यक्ष बाल किशन जी ने माला पहनाकर मंत्री जी का स्वागत किया और सरक्षक सुभाष मित्तल, इकाई उपाध्यक्ष राजेश गोयल और खारा इकाई सचिव लाभू राम जी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।<br>मंत्री महोदय को प्रतिनिधिमंडल द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमे बीकानेर से विभिन्न महानगरों के लिए हवाई सेवा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई इत्यादि के लिए शुरू करवाने हेतु निवेदन किया गया<br>मंत्री महोदय ने इस विषय पर बीकानेर में एयरलाइंस के जोरावर सिंह चौहान से चर्चा की और हमे आश्वसत किया कि वो इस सुझाव को हल करवाने में केंद्र और राज्य सरकार से हर संभव प्रयास कर इसे जल्द ही शुरू करवाने की चेष्ठा करेंगे।</p>

