लघु उद्योग भारती बुरहानपुर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश जी मिश्रा, प्रदेश सचिव श्री रवि जी पौद्दार तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री शिवनारायण की शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। सभी गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जो आने वाले समय में संगठन को नई दिशा व गति देने का कार्य करेगी।
घोषित नवगठित कार्यकारिणी निम्नानुसार है:
अध्यक्ष: श्री प्रदीप जी मित्तल
उपाध्यक्ष: श्री प्रमोद जी जैन
उपाध्यक्ष: श्री वेदांत जी मित्तल
सचिव: श्री मेहुल जी जैन
सह सचिव: श्री नितिन जी वैष्णव
कोषाध्यक्ष: श्री सुनीत जी सेठिया
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को संगठन की भावी योजनाओं, स्थानीय उद्योगों की चुनौतियों एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बुरहानपुर इकाई का यह पुनर्गठन निश्चित ही लघु उद्योग भारती की गतिविधियों को और सशक्त बनाएगा तथा स्थानीय उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

