आज लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर ब्यावर की मुख्य इकाई तथा महिला इकाई ने संयुक्त रूप से इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। सेवा कार्य हेतु वंदे गौ मातरम् चैरिटेबल सर्वजीव चिकित्सालय का चयन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा मां भारती और भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसे ब्यावर इकाई शाखा पालक प्रकाश जी अंबुरे, अध्यक्ष सचिन जी नाहर, सचिव विजय जी मेहता, जिला प्रभारी दीपक जी झंवर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय जी खंडेलवाल, महिला इकाई अध्यक्ष अर्पिता जी शर्मा, सचिव उर्वशी जी भारद्वाज, और वंदे गौ मातरम् चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक जी रांकावत ने संपन्न किया। तत्पश्चात मुख्य इकाई अध्यक्ष सचिन जी नाहर ने लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के महत्व और संगठन के कार्यों की जानकारी दी।
इसके उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों ने चिकित्सालय में बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गोवंश को भोजन कराया तथा चिकित्सालय को आवश्यक दवाइयाँ भेंट कीं। वंदे गौ मातरम् चैरिटेबल सर्वजीव चिकित्सालय एक अद्वितीय स्थान है, जहाँ न केवल हाईवे एवं शहरी क्षेत्रों में घायल गोवंश का निःशुल्क उपचार और संरक्षण किया जाता है, बल्कि श्वान, वानर, खरगोश, कछुआ, मोर, कबूतर आदि असहाय जीवों का भी उपचार एवं पालन-पोषण किया जाता है। इस पवित्र स्थल पर सेवा कार्य कर सभी सदस्यों ने अत्यंत आत्मिक प्रसन्नता और संतोष का अनुभव किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य इकाई और महिला इकाई से लगभग 40 से 45 सदस्यों ने सहभागिता की और संगठन के सेवा संकल्प को साकार किया।
धन्यवाद,
विजय मेहता
सचिव, लघु उद्योग भारती, ब्यावर इकाई

