लघु उद्योग भारती, ब्यावर मुख्य शाखा एवं महिला शाखा की अलग-अलग स्तरों में मासिक बैठक का आयोजन किया गया | दोनों बैठकों का मुख्य उद्देशय आगामी 06 व 07 जनवरी को जवाहर भवन में आयोजित होने जा रही ‘स्वयंसिद्धा उत्तरायण उमंग’ नाम से आयोजित हो रही व्यवसायिक प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करना था |

सर्वप्रथम मुख्य शाखा की मासिक बैठक में जनवरी माह में आयोजित हो रही इस प्रदर्शनी में सभी सदस्यों का सक्रियता के साथ सहयोग मिले, ऐसी अपेक्षा अध्यक्ष सचिन नाहर द्वारा सभी सदस्यों से की गयी | ब्यावर में इस तरह की अनूठी प्रदर्शनी प्रथम बार आयोजित हो रही है, जिसमें महिलाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहन देते हुए उनके एक सफल उद्यमी बनने का सुअवसर मिलने वाला है |

प्रदर्शनी संयोजक कविता नाहर ने सभी सदस्यों को विस्तृत रूप से बताया कि यह प्रदर्शनी अन्य साधारण प्रदर्शनियों से किस प्रकार अनूठी है । उन्होंने बताया कि लेडीज कुर्ती, बच्चों के कपड़ों से लेकर प्लांटर्स, खिलौने, दैनिक उपयोगी सामग्री, ज्वेलरी, खींचे-पापड़, साड़ी, होम इंटीरियर और भी विविध प्रकार की स्टॉल रहने वाली है | साथ ही बहुत ही उचित दर पर बैंक फाइनेंस के साथ घर – कारखाने में सोलर लगवाने हेतु उपयोगी जानकारी के साथ-साथ किचन में प्रयुक्त रोटी मेकर से लेकर पानी पताशे की आटोमेटिक मशीन की भी जानकारी मिलने वाली है |

साथ ही प्रदर्शनी स्थल पर गेम ज़ोन के साथ-साथ फ़ूड जोन भी उपलब्ध रहेगा । त्वरित रूप से टीशर्ट और पोट्री मेकिंग की भी व्यवस्था रहने वाली है | सारांशतः यह प्रदर्शनी पूरे परिवार के सदस्यों के लिए उपयोगी रहने वाली है |

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के अलावा कमल जिंदल, हेमंत रांका, मोहित भारद्वाज, योगेश शर्मा, विनोद मित्तल, दिलीप गोयल, आशुतोष माहेश्वरी, कपिल खंडेलवाल सहित कई महिला सदस्या उपस्थित रही |

संलग्न – बैठक के चित्र

प्रेषक
सीए. शशांक बंसल
(मीडिया प्रभारी),
लघु उद्योग भारती, शाखा – ब्यावर