लघु उद्योग भारती भिवाड़ी द्वितीय इकाई की सामान्य बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक का आयोजन वेस्टर्न कंट्रोल ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड में किया गया, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती जयपुर आंचल के संयुक्त महासचिव श्री संदीप गुप्ता, अलवर इकाई के महासचिव श्री शशांक और श्री एल. एन. गुप्ता उपस्थित थे।
बैठक के दौरान, संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से श्री के. आर. मनोज को लघु उद्योग भारती भिवाड़ी द्वितीय इकाई का संयोजक और श्री अजीत यादव को सह-संयोजक नियुक्त किया गया।
साथ ही, बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य, जैसे श्री आर. एस. यादव, श्री आर. सी. वर्मा, श्री संदीप अग्निहोत्री, श्रीमती अनन्या जैन, श्री सुधीर जैन, श्री नितिन जैन, श्री अशुतोष मित्तल, श्री संजय गोयल और श्री अनुप गोपीनाथ, ने संगठन की उन्नति और भिवाड़ी क्षेत्र के उद्यमियों के हित में नए कदम उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस बैठक के माध्यम से भिवाड़ी क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सदस्यों ने नई योजनाओं और कार्यनीतियों पर चर्चा की, जिससे संगठन की सामूहिक शक्ति और प्रभाव को और भी मजबूत किया जा सके।

