लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई ने राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन का किया सम्मान

Event Date: 20/08/2025
NULL,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई ने राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन का किया सम्मान

भिवाड़ी। आज राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन डॉ. रवि कुमार (IAS) ने औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग से जुड़े विषयों पर भिवाड़ी क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली और क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों से संवाद भी किया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती भिवाड़ी इकाई ने उद्योगों की समस्याओं से संबंधित एक लिखित ज्ञापन सौंपा और उनके त्वरित समाधान की मांग की। संगठन ने डॉ. रवि कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित भी किया।

बैठक में IIF 2025 के संबंध में भी जानकारी साझा की गई। श्री राम प्रकाश जी ने उपस्थित उद्योगपतियों को 19-20-21 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और उसमें सहभागिता एवं सहयोग के लिए आग्रह किया।

इस मौके पर भिवाड़ी इकाई के अध्यक्ष सरजीत यादव, आर. के. गुप्ता और अजीत यादव सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please