लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई, ग्रोथ सेंटर इकाई एवम महिला इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों की संयुक्त मी

Event Date: 22/03/2024
Bhilwara,
RAJASTHAN

 लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई, ग्रोथ सेंटर इकाई एवम महिला इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों की संयुक्त मीटिंग हुई जिसमे आगामी 27 मार्च को तीनों इकाइयों का सामूहिक होली स्नेह मिलन कार्यक्रम पर चर्चा हुई. लघु उद्योग भारती के आगामी 6 और 7 अप्रैल को उदयपुर में आयोजित होने वाले अभ्यास वर्ग के संबंध में भी चर्चा हुई.
बैठक में चित्तौड़ प्रांत कार्यवाह श्री शंकर लाल जी माली का मार्गदर्शन मिला। श्री शंकर लाल जी बताया की आगामी आम चुनाव के चलते लोकमत परिष्कार पर कार्य करते हुए शत  प्रतिशत मतदान करवाने का प्रयास करना चाहिए. नियोक्ता और श्रमिक सभी मतदान करे, कोई छूटे नही, ऐसा प्रयास होना चाहिए।
इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  संजीव चिरानिया, चित्तौड़ प्रांत उपाध्यक्ष  महेश हुरकट, संयुक्त सचिव अजय मुंदडा, सह कोषाध्यक्ष शिव प्रकाश झवर,कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विमला मुणोत एवं श्रीमती चंदा मुंदडा का सानिध्य प्राप्त हुआ. इस बैठक में भीलवाड़ा इकाई के शंभू प्रसाद काबरा, कमलेश जैन, अजय अग्रवाल,पुरुषोत्तम अग्रवाल, अनूप बागड़ोदिया,हरगोविंद सोनी, सत्यप्रकाश गग्गड, गोपाल झवर, संजय हुरकट, अंकित राठी,ग्रोथ सेंटर इकाई के राम प्रकाश काबरा,दिनेश लड्ढा, सुमित जागेटिया, अनूप लड्ढा,राजकुमार मेहता,अमित जालान, ओमप्रकाश जागेटिया महिला इकाई की श्रीमती पल्लवी लड्ढा, शशि काबरा, नीलम अग्रवाल, स्नेहलता मेलाना, इंद्रा असावा, मानकंवर काबरा,सुमित्रा हुरकट, मधु अग्रवाल, आशा सोमानी, उर्मिला सोनी आदि उपस्थित थे.
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please