लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई की ऑनलाइन मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें महिलाओं के आत्मरक्षा हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर के आयोजन, अधिक महिलाओं को ध्यान (मेडिटेशन) से जोड़ने, सही बचत एवं निवेश प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित करने की योजना तथा सदस्य संख्या बढ़ाने एवं सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
सभी सदस्यों ने इन प्रस्तावित कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने पर सहमति जताई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती चंदा मुंदड़ा, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्ढा, श्रीमती नीता बंसल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि काबरा, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मानकंवर काबरा, तथा इकाई सदस्य श्रीमती आशा सोमानी, ममता चालना, प्रिया कोठारी और सरिता अग्रवाल उपस्थित रहीं। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा

