<p>आज लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा के तीन इकाइयों के प्रतिनिधिमंडल ने नए जिलाधीश महोदय का भीलवाड़ा पद ग्रहण करने पर मेवाड़ी पगड़ी व ऊपरना पहनाकर श्रीफल भेंट करके स्वागत किया। <br>श्री नमित मेहता जिलाधीश पाली से स्थानांतरित होकर भीलवाड़ा आए हैं।<br>प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयुक्त मंत्री श्री राजकुमार मेलाना प्रांतीय संयुक्त सचिव अजय मूंदड़ा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विमला मुणोत भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा उपाध्यक्ष सुरेश कोगटा सचिव कमलेश मुणोत कोषाध्यक्ष अजय गोंदवाला ग्रोथ सेंटर इकाई के उपाध्यक्ष सुमित जागेटिया भीलवाड़ा महिला इकाई सचिव नीता बंसल आदि उपस्थित थे।<br>जिलाधीश महोदय ने सतत मिलते रहने व उद्योगों की समस्या के बारे में अवगत कराने हेतु कहा ताकि उनका निस्तारण शीघ्रातिशीघ्र किया जा सके।</p>

