लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा की संयुक्त बैठक में स्वयं सिद्धा आयोजन की तैयारियों का निर्धारण

Event Date: 02/06/2025
Bhilwara,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों की संयुक्त बैठक आयोजित, स्वयं सिद्धा आयोजन की तैयारियाँ तेज

आज दिनांक 2 जून 2025, सोमवार को लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा की तीनों इकाइयों की संयुक्त बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 1 एवं 2 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाले “स्वयं सिद्धा” कार्यक्रम के लिए कार्य योजना का निर्धारण करना था। बैठक में स्वयं सिद्धा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले दिनों में किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर सर्वसम्मति बनी। स्वयं सिद्धा में कुल 60 स्टॉल लगाए जाने हैं, जिनमें से 56 स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं। इसके अलावा तीन स्टॉल स्पॉन्सर के लिए आरक्षित हैं, पांच स्टॉल फूड के लिए तथा चार स्टॉल विभिन्न एनजीओ के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री रविंद्र जाजू, प्रांतीय सह सचिव श्री अजय मूंदड़ा, ग्रोथ सेंटर इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल, मुख्य इकाई सचिव श्री कमलेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विमला मुणोत, इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लड्डा, सचिव एवं फेयर कन्वीनर श्रीमती नीता बंसल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि काबरा, सहसचिव श्रीमती रेखा इनानी, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर आयोजन की सफलता हेतु आवश्यक रणनीतियाँ बनाईं और सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please