वंदे मातरम
आज लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई द्वारा " SREY TRENDS" गारमेंट प्लांट का अवलोकन किया गया । भीलवाड़ा टेक्सटाइल नगरी के रूप में विख्यात है। गारमेंट प्लांट अवलोकन करने का उद्देश्य गारमेंट बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना है । कपड़े की कटिंग से लेकर पैकिंग तक की प्रक्रिया का अवलोकन किया ।यह प्लांट हमारी सदस्य श्रीमती शालिनी जी बाहेती का है। श्रीमती शालिनी जी बाहेती एवं श्री विशाल जी बाहेती का बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने यह सूअवसर महिला इकाई को प्रदान किया।
आज के कार्यक्रम में महिला इकाई से 16 महिलाएं उपस्थित रही।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती विमला मूणोत इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा, सचिव नीता बंसल, कोषाध्यक्ष शशि काबरा, उपाध्यक्ष स्नेह लता मेलाना आज के कार्यक्रम के प्रभारी सुमित्रा जी हुरकट, मानकंवर जी काबरा एवं अन्य सदस्यों में अंजना जी तोषनीवाल, गुड्डी जी काबरा,नीता जी गर्ग, आशा जी अग्रवाल, शोभा जी चोखड़ा स्वाती की टिक्की वाल प्रियंका जी मेहता, ऐश्वर्या जी अग्रवाल की उपस्थिति रही।
आज गारमेंट प्लांट का अवलोकन बहुत ही सार्थक रहा।
धन्यवाद
लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई भीलवाड़ा

