इस वर्ष 2024 में भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई मनाया गया।
आज शुक्रवार दिनांक 26 जनवरी 2024 को,
प्रातः 10 बजे लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यालय, गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र, भोपाल पर लघु उद्योग भोपाल की सामान्य व महिला इकाई संयुक्त रूप से झंडावंदन कार्यक्रम किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र गुप्त जी थे,
भोपाल इकाई अध्यक्ष श्री विनोद नायर व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र जी गुप्त का रुद्राक्ष माला द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया, इसी क्रम में महिला इकाई की अध्यक्षा श्रीमती सीमा शर्मा एवं सचिव श्रीमती रश्मि गुर्जर द्वारा भी विशिष्ट अतिथि का स्वागत व अभिनंदन किया गया।
राष्ट्रीय गान के झंडावंदन संपन्न हुआ, इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि द्वारा लघु उद्योग भारती व स्वाब्लम्बन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन हुआ।कार्यक्रम के अब अंत में श्रीमति शुभा कामऋषि द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र के अनेकों उद्यमी उपस्थित थे।