शहीदी स्मरण दिवस – एक सम्मान उन्हें!

लघु उद्योग भारती भोपाल के गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 'शहीदी स्मरण दिवस' का आयोजन किया गया। इस अद्भुत अवसर पर हमने दसवें गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी के चार साहिबज़ादों के बलिदान को समर्पित किया।

यहाँ कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती भोपाल इकाई के अध्यक्ष श्री विनोद नायर जी द्वारा स्वागत उदबोधन से हुई। उसके बाद, पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव श्री सुधीर दाते जी ने लघु उद्योग भारती के कार्य और संगठन की महत्ता पर अद्भुत विचार दिया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा अरेरा कॉलोनी के सरदार बलजिंदर सिंह नरूला जी और सरदार कुणालदीप सिंह जी ने शहीदी का प्रकाश डाला। चार साहिबज़ादों और माता गुजरी जी की शहादत का महत्त्वपूर्ण दिन दिसंबर के 22 से 27 तक मानाया जाता है। इस मौके पर, हम सामूहिक रूप से चार साहिबज़ादों को समर्पित करते हैं, जो गुरु गोबिन्द सिंह जी के चार सुपुत्र थे – साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, और फतेह सिंह।

उनका बलिदान सिख समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने चमकौर के मैदान में 10 लाख सैनिकों के सामने अपनी शहादत दी। हम उनके साहस और बलिदान को सलाम करते हैं। इस अवसर पर हम सभी उपस्थित लोगों को आभारी हैं जिन्होंने हमारे साथ इस सामारिक क्षण को साझा किया।